UP BEd Result 2022: UP BEd आ गया , जाने कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP BEd Result 2022

UP BEd Result 2022: UP BEd आ गया , जाने कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

UP BEd Result 2022: यूपी बीएड, 2022 परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा 06 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। लगभग 06 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था।


महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय ने आज बीएड जेईई/यूपी बीएड जेईई परीक्षा 2022 का परिणाम को अपनी वेबसाइट में जारी कर दिया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि परिणाम आज 05 अगस्त, 2022 को आ सकता है जो कि आज जारी कर दिया गया है।

परिणाम ऑनलाइन इन्टरनेट पर उपलब्ध है। सभी उम्मीदवार जो यूपी बीएड परीक्षा में भाग लिए थे, वे संस्थान कि आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर सभी परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी प्रक्रिया..


यूपी बीएड परिणाम 2022: परीक्षा कब आयोजित की गई थी?


यूपी बी.एड, 2022 परीक्षा महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय द्वारा 06 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा विभिन्न नामित केंद्रों पर सभी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 06 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था।

परीक्षा राज्य के 75 जिलों में दो तिथियों में आयोजित की गई थी। ऑफलाइन मोड में आयोजित परीक्षा में 100-100 अंकों के दो भागो में प्रश्न पूछे गए थे। सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों को तीन घंटे का समय दिया गया था।

इस नतीजे में पहले स्थान पर प्रयागराज की रागिनी यादव हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता हैं। ये सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं।


यूपी बीएड रिजल्ट 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट?


सबसे पहले उम्मीदवार संस्था की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अब होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट के सेक्शन में जाएं।
अब यूपी बीएड 2022 परीक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।


मांगी जाने वाली जानकारी दर्ज करे फिर लॉग इन करें।

अब परिणाम आपके सामने स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित होगा।
इसे डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।


रिजल्ट के बाद अगला कदम क्या होगा?


यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण की तरह काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके अंकों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल रिजल्ट के बाद जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply